बिहारीगंज: बिहारीगंज सीएचसी में दो दिनों से मरीजों को नहीं मिल रहा भोजन, बदहाल व्यवस्था उजागर
बिहारीगंज सीएचसी में मरीजों को दो दिनों से भोजन नहीं मिलने का मामला सामने आया है। प्रसूता वार्ड में बेडशीट का अभाव, कचरा और परिसर में करीब 15 दिनों से जलजमाव से मरीज परेशान हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि एजेंसी का करीब दस महीने से भुगतान लंबित है, राशि मिलते ही भुगतान कराया जाएगा। चिकित्सा प्रभारी तीन दिनों से अवकाश पर हैं।