आज दिनांक 22-11-2026 को चकिया प्रखंड के रामगढ़ महुआवा पंचायत में जिलाधिकारी महोदय श्री सौरभ सुमन के द्वारा बच्चे को पोलियो की दो बूंद पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ दिलीप कुमार अनुमंडल पदाधिकार,प्रभारी जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, युनिसेफ के रीजनल कोऑर्डिनेटर धर्मेंद्र कुमार एसएमओ WHO, DC JSI,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण तथा आम लोग उपस्थित थे।
ज्ञातव्य हो कि 22 नवम्बर से 28 नवम्बर तक चलने वाले इस चक्र के दौरान जिले के सभी घरों का भ्रमण किया जाएगा एवं दस लाख से ज्यादा बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर प्रतिरक्षित किया जाएगा चक्र के दौरान आने जाने वाले बच्चों को प्रतिरक्षित करने के लिए मुख्य चौक चौराहे बस स्टैंड , रेलवे स्टेशन के साथ साथ भारत नेपाल सीमा पर भी ट्रांजिट दलों को लगाया गया है
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department
East Champaran, Bihar | Nov 22, 2026