मनोहरथाना: मनोहर थाना क्षेत्र में अखंड रामायण पाठ की पूर्ण आहुति का समापन किया गया
मनोहर थाना क्षेत्र के हनुमान व माता मंदिरों पर नौ दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ की पूर्ण आहुति कर समापन किया गया। इसी के अन्तर्गत आंवलहैडा खेडापति बालाजी मंदिर पर भक्तजनों द्वारा नौ दिन तक रामायण पाठ किया गया। परमानंद, रामबिलास लोधा ने बताया कि मंदिर पर बजरंग मानस मण्डल द्वारा प्रत्येक शनिवार सुंदरकाण्ड का आयोजन होता है।