त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। एक घर में संचालित पनीर निर्माण इकाई पर छापेमारी कर 128 किलो पनीर और 10 किलो रिफाइंड तेल जब्त किया गया है। विभाग ने पनीर और तेल के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं, वहीं पनीर रखने वाले फ्रीजर को सील कर दिया गया है।
दरअसल, खाद्य सुरक्षा विभाग को एक आवासीय मकान में पनीर निर्माण की शिकायत मिली थी। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान 128 किलो पनीर और 10 किलो रिफाइंड तेल बरामद किया गया। विभाग ने सामग्री के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। अब प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
गिरीश राजौरिया / खाद्य सुरक्षा विभाग ने मीडिया को ये जानकारी दी।
#gwaliornews #newsimpact #crimenews