थाना जनकगंज पुलिस की अवैध पटाखों के भंडारण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई
*जनकगंज पुलिस ने बंद होटल के कमरों में बने गोदाम से 70,450 रुपये कीमत के अवैध पटाखे जप्त, दो दुकानदारों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई*
🔴 चावड़ी बाजार स्थित बंद शिवम होटल के दो कमरों में अवैध रूप से भंडारित पटाखों की सूचना पर जनकगंज पुलिस ने की कार्रवाई।
🔴 दो अलग-अलग गोदामों से सुतली बम, मिर्ची पटाखे, बुलेट बम, रॉकेट, अनार सहित विभिन्न प्रकार के पटाखे जप्त।
🔴 दोनों व्यक्तियों के पास पटाखों के भंडारण एवं विक्रय का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला।
थाना जनकगंज पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रांतर्गत चावड़ी बाजार स्थित बंद मेट्रो होटल के पास शिवम होटल के कमरों में राजेश बजाज एवं विक्रम वाधवानी नामक व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री पटाखे आदि रखे गये हैं। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से सीएसपी लश्कर श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जनकगंज निरीक्षक प्रवीण कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया।
उक्त सूचना पर थाना प्रभारी जनकगंज निरीक्षक प्रवीण कुमार शर्मा मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों व्यक्तियों को बुलाकर उनके कब्जे वाले कमरों की तलाशी ली। पुलिस तलाशी के दौरान दोनों कमरों में बड़ी मात्रा में विभिन्न प्रकार के पटाखे भंडारित मिले। पूछताछ में दोनों व्यक्तियों ने उक्त कमरे किराये पर लेकर उनमें सामान रखने की बात बताई। पटाखों के भंडारण एवं विक्रय संबंधी वैध लाइसेंस मांगे जाने पर दोनों कोई लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके।
*जप्त विस्फोटक सामग्री का विवरण* -
1. राजेश बजाज के कब्जे से - सुतली छोटे बम, मिर्ची पटाखे, बिजली के नाम से लाल मिर्ची पटाखे, बेबी रॉकेट, छोटे एवं मीडियम अनार तथा लैला-मजनू सहित विभिन्न प्रकार के पटाखे, कुल अनुमानित कीमत 43,050 रुपये के जप्त कर आरोपी राजेश बजाज पुत्र गुरनामल बजाज उम्र 55 साल निवासी उदाजी की पायगा निरकारी बेक
#crimenews #gwalior