अपनों के बीच, अपनत्व और आत्मीयता के साथ
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini जी की धर्मपत्नी एवं हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सैनी जी ने आज लाडवा विधानसभा क्षेत्र के बाबैन मंडल के गांव बीड़ सुजरा, हरिपुरा, नारायणगढ़, कांहनगढ़ तथा पिपली मंडल के ईशरगढ़, शंकर कॉलोनी, छारपुरा और मुकरपुर गांवों का दौरा कर परिवारजनों से आत्मीय भेंट की।
इस दौरान ग्रामीणों से सुख-दुःख की बातें साझा कीं और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर सभी के साथ खुलकर संवाद किया। इस अवसर पर सभी गांवों में श्रीमती सुमन सैनी जी का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया तथा ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।
ग्रामीणों द्वारा शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किए जाने पर उन्होंने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
अपनों के बीच बिताए ये पल स्नेह, सम्मान और आत्मीयता से भरपूर रहे। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
#SumanSaini #NayabSinghSaini #Ladwa #Haryana #BJPHaryana #JanSeva #Apnapan #LadwaVidhansabha