कुंजपुरा ब्लॉक समिति की पहली बैठक में श्री Ram Kumar Kashyap - MLA Indri जी हुए शामिल
आज कुंजपुरा ब्लॉक समिति की नव नियुक्त चेयरमैन श्री मोहन बड़ा गांव की अध्यक्षता में पहली बैठक आयोजित हुई। बैठक में इन्द्री विधायक श्री राम कुमार कश्यप जी ने विशेष रूप से शामिल होकर क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
बैठक में BDPO मोनिका जी सहित ब्लॉक समिति के सम्मानित सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान ब्लॉक क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, जनहित से जुड़े विषयों तथा आगामी विकास कार्यों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
विधायक श्री राम कुमार कश्यप जी ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है। विकास कार्यों को गति देने के लिए अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों के साथ मिलकर प्रभावी रूप से कार्य किया जाएगा।
जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ क्षेत्र की प्रगति के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
#कुंजपुरा #ब्लॉकसमिति #रामकुमारकश्यप #इन्द्रीविधानसभा #विकासकार्य #जनसेवा #हरियाणा