Ram Kumar Kashyap - MLA Indri का CHC कुंजपुरा में औचक निरीक्षण
अस्पताल की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
हरियाणा विशेष न्यूज़ 24 | कुंजपुरा
इन्द्री विधायक श्री राम कुमार कश्यप जी ने आज CHC कुंजपुरा (सिविल अस्पताल) का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान आयुष्मान केंद्र, मृत्यु प्रमाण-पत्र संबंधी सेवाओं सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को देखा गया। विधायक जी ने मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधे संवाद कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और उनकी समस्याओं को भी जाना।
विधायक श्री राम कुमार कश्यप जी ने संबंधित अधिकारियों को मरीजों की सुविधा, साफ-सफाई तथा स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की कमी न रहने देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर SMO श्री संदीप अबरोल जी भी साथ रहे।
हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Saini जी के नेतृत्व एवं केंद्रीय मंत्री Manohar Lal जी के मार्गदर्शन में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।
जनता की समस्याओं को मौके पर जानना, व्यवस्थाओं की निगरानी करना और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करना—यही जनसेवा की सच्ची भावना है।
हरियाणा विशेष न्यूज़ 24 — जनहित की खबर, जनता की आवाज।
#HaryanaVisheshNews24 #HVN24 #RamKumarKashyap #MLAIndri #CHCKunjpura #Kunjpura #HealthServices #NayabSinghSaini #ManoharLal #जनसेवा #हरियाणाविशेषन्यूज़24