Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
DPROPurnea
श्री पंकज कुमार पटेल, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा जिला प्रशासन, पूर्णिया के फेसबुक लाइव के माध्यम से कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
Purnia, Bihar
| Aug 24, 2026
MORE NEWS
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1192, दिनांक:- 24 अगस्त 2026, ================== प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का होगा आयोजन:- अगस्त माह के चतुर्थ मंगलवार 25 अगस्त 2026 को सभी सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन निर्धारित है:- जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० की अध्यक्षता में विद्यार्थी सहयोग शिविर के सफल संचालन को लेकर सोमवार को वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों के साथ महानंदा सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। विद्यार्थी सहयोग शिविर के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी महोदय द्वारा कई महत्वपूर्ण जानकारी एवं आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन जिला के सभी शैक्षणिक संस्थानों में किया जाएगा। जिसको लेकर सभी शिविर स्थालों पर नोडल पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति किया गया है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी नोडल पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिविर स्थल पर सभी आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। राज्य के मेहनती एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को समृद्ध बिहार एवं विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण कड़ी मानते हुए सरकार द्वारा उनकी शैक्षिक समस्याओं का निर्धारित समय सीमा में समाधान करने तथा शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए विद्यार्थियों से प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों को नीति निर्णय में शामिल करने के उद्देश्य से विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन एवं विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के माध्यम से शिकायत एवं सुझावों के लिए निवारण की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है। अगस्त माह के चतुर्थ मंगलवार यानी 25 अगस्त 2026 को पूर्णिया जिला अंतर्गत सभी शैक्षणिक संस्थानों यथा:-विश्वविद्यालय, अंगीभूत महाविद्यालय, अभियंत्रण महाविद्यालय, चिकित्सा महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक संस्थानों, आईआईटी, पारा-मेडिकल महाविद्यालय, नर्सिंग स्कूल, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के छात्रावासों, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के छात्रावासों, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के छात्रावासों, कस्तूरबा गांधी छात्रावासों में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन निर्धारित है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विद्यार्थी सहयोग शिविर में प्राप्त शिकायत,सुझाव एवं समस्यां निर्धारित प्रोफार्मा में ही प्रतिवेदन समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में उप विकास
Purnia, Bihar | Aug 24, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1191, दिनांक 24/08/2026, ================== माननीय मंत्री श्री दिलीप कुमार जायसवाल, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग एवं माननीय मंत्री श्रीमती लेशी सिंह,भवन निर्माण विभाग की अध्यक्षता में दिनांक 24 अगस्त 2026 को धमदाहा अनुमंडल के सामुदायिक भवन में राजस्व विभाग की सभी सेवाओं से संबंधित अद्मतन कार्य प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता पूर्णिया श्री मुकेश कुमार मुकुल,अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा श्री अनूप ,भूमि सुधार उपसमाहर्ता धमदाहा और धमदाहा अनुमंडल के सभी अंचलो के राजस्व अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारिगण उपस्थित थे। माननीय मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा मौके पर 10 से अधिक योग्य लाभुकों को बदोबस्ती पर्चा का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में धमदाहा के नागरिगण उपस्थित थे। मौके पर नागरिकों द्वारा आवेदन देकर अपनी अपनी -अपनी समस्याओं और शिकायतों से माननीय मंत्री महोदय को अवगत कराया गया। माननीय मंत्री महोदय द्वारा इसे गंभीरता से लेते हुए मौके पर उपस्थित सभी संबंधित अधिकारियों को नियमसंगत समयबद्ध तरीके से निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।
Purnia, Bihar | Aug 24, 2026
समाहरणालय, पूर्णिया जनसंपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति:-1194, दिनांक:- 24 अगस्त 2026 ================== जिला पदाधिकारी,पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० की अध्यक्षता में सोमवार को महानंदा सभागार में संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि श्री गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती के शुभ अवसर पर जिले में दिनांक 27 अगस्त 2026 (गुरुवार) से 15 फरवरी 2027 तक प्रत्येक गुरुवार को सभी अनुसूचित जाति टोलों में श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का आयोजन निर्धारित है। श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर के आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिविरों के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उक्त शिविरों के माध्यम से पात्र लाभुकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा। जिसमें राशन कार्ड, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, औपचारिक शिक्षा के लिए विद्यालय में नामांकन, आंगनबाड़ी सेवाओं से आच्छादन, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड निर्माण, कुशल युवा कार्यक्रम/कौशल विकास कार्यक्रम, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, श्रम कार्ड एवं बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में निबंधन, आयुष्मान भारत कार्ड/स्वास्थ्य कार्ड तथा स्वास्थ्य शिविर, प्रधानमंत्री आवास योजना, वासभूमि/बंदोबस्ती सहित विभिन्न योजनाएं शामिल हैं। जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि अनुसूचित जाति टोलों में आयोजित होने वाले उक्त विकास शिविरों के माध्यम से पात्र लाभुकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उनके निकटतम स्थल पर उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, शिविरों में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की गहन जानकारी एवं जागरूकता संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री अंजनि कुमार, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, विधि-व्यवस्था, विभागीय जांच, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, संबंधित कार्यपालक अभियंता सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं, प्रखंड एवं अनुमंडल स्तर के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।
Purnia, Bihar | Aug 24, 2026
जीविका दीदी, संजना शर्मा, पूर्णिया जिला के के० नगर प्रखंड के रहने वाली है। उन्होंने श्री गणेश जीविका सहायता समूह से 40000₹ ऋण लेकर ब्यूटी पार्लर चला रही है, जिससे काफी आमदनी हुई तथा काफी खुश है। IPRD Bihar
Purnia, Bihar | Aug 24, 2026
श्री नीलांबर कुमार, जिला कार्यक्रम समन्वयक आयुष्मान भारत, पूर्णिया द्वारा जिला प्रशासन, पूर्णिया के फेसबुक लाइव के माध्यम से आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आदि से संबंधित जानकारी दी जा रही है
Purnia, Bihar | Aug 24, 2026
जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभुक को बधाई पत्र एवं आवास की प्रतीकात्मक चाभी हस्तगत कराया गया। IPRD Bihar
Purnia, Bihar | Aug 24, 2026
श्री अमरेश कुमार, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पूर्णिया द्वारा जिला प्रशासन, पूर्णिया के फेसबुक लाइव के माध्यम से समाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
Purnia, Bihar | Aug 24, 2026
पशु चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा जिला के सभी प्रखंडों में पशु एंबुलेंस सेवा चलाया गया। जिसका टोल फ्री नंबर 1962 है। टोल फ्री नंबर 1962 पर पशुपालकों द्वारा डायल करने पर त्वरित उपचार किया जा रहा है। जिससे पशुपालकों द्वारा काफी खुशी जाहिर किया। IPRD Bihar
Purnia, Bihar | Aug 24, 2026