समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1191,
दिनांक 24/08/2026,
==================
माननीय मंत्री श्री दिलीप कुमार जायसवाल, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग एवं माननीय मंत्री श्रीमती लेशी सिंह,भवन निर्माण विभाग की अध्यक्षता में दिनांक 24 अगस्त 2026 को धमदाहा अनुमंडल के सामुदायिक भवन में राजस्व विभाग की सभी सेवाओं से संबंधित अद्मतन कार्य प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
इस समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता पूर्णिया श्री मुकेश कुमार मुकुल,अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा श्री अनूप ,भूमि सुधार उपसमाहर्ता धमदाहा और धमदाहा अनुमंडल के सभी अंचलो के राजस्व अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारिगण उपस्थित थे।
माननीय मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा मौके पर 10 से अधिक योग्य लाभुकों को बदोबस्ती पर्चा का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में धमदाहा के नागरिगण उपस्थित थे। मौके पर नागरिकों द्वारा आवेदन देकर अपनी अपनी -अपनी समस्याओं और शिकायतों से माननीय मंत्री महोदय को अवगत कराया गया।
माननीय मंत्री महोदय द्वारा इसे गंभीरता से लेते हुए मौके पर उपस्थित सभी संबंधित अधिकारियों को नियमसंगत समयबद्ध तरीके से निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।
Purnia, Bihar | Aug 24, 2026