समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1192,
दिनांक:- 24 अगस्त 2026,
==================
प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का होगा आयोजन:-
अगस्त माह के चतुर्थ मंगलवार 25 अगस्त 2026 को सभी सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन निर्धारित है:-
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० की अध्यक्षता में विद्यार्थी सहयोग शिविर के सफल संचालन को लेकर सोमवार को वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों के साथ महानंदा सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
विद्यार्थी सहयोग शिविर के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी महोदय द्वारा कई महत्वपूर्ण जानकारी एवं आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन जिला के सभी शैक्षणिक संस्थानों में किया जाएगा। जिसको लेकर सभी शिविर स्थालों पर नोडल पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति किया गया है।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी नोडल पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिविर स्थल पर सभी आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
राज्य के मेहनती एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को समृद्ध बिहार एवं विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण कड़ी मानते हुए सरकार द्वारा उनकी शैक्षिक समस्याओं का निर्धारित समय सीमा में समाधान करने तथा शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए विद्यार्थियों से प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों को नीति निर्णय में शामिल करने के उद्देश्य से विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन एवं विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के माध्यम से शिकायत एवं सुझावों के लिए निवारण की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है।
अगस्त माह के चतुर्थ मंगलवार यानी 25 अगस्त 2026 को पूर्णिया जिला अंतर्गत सभी शैक्षणिक संस्थानों यथा:-विश्वविद्यालय, अंगीभूत महाविद्यालय, अभियंत्रण महाविद्यालय, चिकित्सा महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक संस्थानों, आईआईटी, पारा-मेडिकल महाविद्यालय, नर्सिंग स्कूल,
पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के छात्रावासों, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के छात्रावासों, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के छात्रावासों, कस्तूरबा गांधी छात्रावासों में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन निर्धारित है।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विद्यार्थी सहयोग शिविर में प्राप्त शिकायत,सुझाव एवं समस्यां निर्धारित प्रोफार्मा में ही प्रतिवेदन समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में उप विकास
Purnia, Bihar | Aug 24, 2026