धौलपुर। राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग के तत्वावधान में धौलपुर जिले के सात मंदिरों में पंच दिवसीय दीपावली महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुरानी छावनी स्थित प्राचीन चौबीस अवतार युक्त रामचंद्र, जानकी एवं हनुमान मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन किए गए।
दीपावली पर मंदिर को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया तथा प्राकृतिक फूलों से फूल बंगला तैयार कर भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर में 1100 दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा मंदिर रोशनी से जगमगा उठा। शाम को जानकी मैया, मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी एवं हनुमान जी की महाआरती की गई। भगवान को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों और मिठाइयों का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन भी हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
देवस्थान विभाग के स्वतंत्र प्रभार वाले जिले के सात मंदिरों में रामचंद्र जानकी एवं हनुमान मंदिर पुरानी छावनी, गंगा मैया मंदिर छावनी, राधा बिहारी मंदिर, नरसिंह मंदिर धौलपुर, शेरगढ़, किला हनुमान मंदिर एवं महादेव बगिया में भी दीपावली महापर्व धूमधाम से मनाया गया।
#DholpurNews #highlightseveryone #highlights #follower #followerseveryone