दारू: दारू के हरली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हाथी ने की तोड़फोड़, ग्रामीणों में आक्रोश
दारू के हरली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हाथी ने मचाई तोडफोड, ग्रामीणों में आक्रोश। दारू क्षेत्र में एक जंगली अकेले हाथी की मौजूदगी से पूरा इलाका दहशत के साए में है। इस हिंसक हाथी ने हरली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में घुसकर जमकर तोडफोड़ मचाई। हाथी ने स्वास्थ्य केंद्र के लोहे के गेट, ग्रिल, खिड़कियां, दरवाजे उखाडकर क्षतिग्रस्त कर दिया।