लखीसराय: पुरानी बाजार लाइंस क्लब परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ
पुरानी बाजार स्थित लायंस क्लब परिसर में रविवार की पूर्वाह्न 10:00 बजे निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शहरी क्षेत्र से बड़ी संख्या में वृद्ध महिला एवं पुरुष अपने स्वास्थ्य की जांच कराने पहुंचे।इस दौरान चिकित्सकों की टीम द्वारा डायबिटीज ब्लड प्रेशर एवं आंखों से संबंधित बीमारियों की जांच की गई