हत्या मामले में उबाल: मगध मेडिकल थाना में हंगामा के बाद बिशुनगंज में सड़क जाम, टायर जलाकर पुलिस के खिलाफ फूटा जनाक्रोश, आरोपियों को फांसी देने की उठी मांग
गया शहर के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए युवक गौतम कुमार की हत्या के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार को सुबह 8 बजे मगध मेडिकल थाना में हंगामा करने के बाद बिशुनगंज बाजार के पास सड़क जाम कर टायर जलाते हुए मगध मेडिकल थाना पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हत्या के नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी एवं उन्हें फांसी की सजा देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हत्या मामले में नामजद आरोपियों को पुलिस ने चार दिनों तक थाना में रखने के बाद पैसे लेकर छोड़ दिया। ग्रामीणों ने मगध मेडिकल थाना अध्यक्ष की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी।
लोगों का आरोप है कि पैसे के प्रभाव में हत्या के आरोपियों को संरक्षण दिया जा रहा है, जिससे मृतक के परिजनों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। मगध मेडिकल थाना में हंगामा करने के बाद बिशुनगंज में सड़क जाम और टायर जलाकर प्रदर्शन करने के बाद सैकड़ों की संख्या में लोग मगध मेडिकल थाना पहुंचे। वहां थाना परिसर के बाहर भी लोगों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मृतक के परिजनों ने कहा कि जिस तरह से उनके बेटे की बेरहमी से हत्या की गई है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
#gayadastak ।
#GayaNews
#gaya
#गयाजी
#GayaPolice
#BiharPolice
Samrat Choudhary Jitan Ram Manjhi Bihar Police GAYA Police Vikas Vaibhav, IPS R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल Tejashwi Yadav
Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 13, 2026