मकराना: बुडसू में अवैध हथियारों के साथ आरोपी चेतन सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 4 देशी पिस्तौल, 9 मैगजीन व 2 कारतूस बरामद
Makrana, Nagaur | Sep 16, 2024 मकराना थाना पुलिस ने सोमवार को अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ आरोपी चेतन सिंह को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके कब्जे से चार देसी पिस्तौल, 9 मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई में एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।