मकराना: मकराना में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर लगने होने वाले रक्तदान शिविर को लेकर पोस्टर विमोचन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Makrana, Nagaur | Sep 14, 2024 मकराना शहर की अल मदद विकास सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर विश्वशांति दिवस मनाया जाएगा। समिति के अध्यक्ष हाफिज मोहम्मद रियाज ने बताया कि विश्वशांति दिवस के अवसर पर सोमवार को जूसरी रोड स्थित भारत हॉस्पिटल में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसको लेकर शनिवार को शहर में जगह-जगह पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजित किए गए।