मकराना: अल मदद विकास समिति मकराना के तत्वावधान में रक्तदान शिविर हुआ आयोजित, शिविर में 190 यूनिट रक्त का हुआ संग्रहण
Makrana, Nagaur | Sep 16, 2024 अल मदद विकास सेवा समिति मकराना के तत्वावधान में ईद मिलादुन्नबी पर्व व विश्व शांति दिवस के अवसर पर सोमवार को स्थानीय जूसरी रोड स्थित भारत हास्पिटल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सुबह 8 बजे से दोपहर तक जारी रहा। जिसमें 190 यूनिट रक्तदान का संग्रहण किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर स्थानीय विधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने शिरकत की।