मकराना: SP राजेंद्र कुमार मीणा ने मकराना थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों की ली बैठक
Makrana, Nagaur | Sep 15, 2024 पुलिस थाना परिसर में रविवार शाम को जिला डीडवाना कुचामन पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में ईद मिलादुन्नबी पर्व पर निकलने वाले जुलूस को लेकर सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। सोमवार को मकराना में ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया जाएगा। दोपहर जोहर की नमाज के बाद गौड़ाबास इमाम चौक से जुलूस निकाला जाएगा, जो पीर की दरगाह तक शाम को पहुंचेगा।