मकराना: मकराना में चारभुजा मंदिर से ठाकुर जी की रजत रेवाड़ी निकाली गई
Makrana, Nagaur | Sep 14, 2024 मकराना में शनिवार शाम को ठाकुर जी की रजत रेवाड़ी निकाली गई। रेवाड़ी चारभुजा मंदिर से सदर बाजार होते हुए कालानाडा तक रेवाड़ी निकाली। बीच में दुधाधारी बाबा मंदिर के सामने नागरिकों और भाकरों की ढाणी में पूर्व विधायक रूपाराम मुरावतिया ने रेवाड़ी का अभिनंदन किया। जुलूस के आगे गाजे बाजे के साथ घोड़ों का लवाजमा चल रहा था।