पटना ग्रामीण: पटना सिटी जाने के क्रम में ऑटो में एक व्यक्ति का जेब काटकर 19000 रुपए निकालने के मामले में चालक समेत 2 अभियुक्त गिरफ्तार
GPO गोलंबर से पटना सिटी ऑटो से जाने के क्रम में एक व्यक्ति का जेब काट कर 19000 रुपए निकाल लिए गए थे। इस मामले में 14 जनवरी को कोतवाली थाने में सूचना दी गई। घटना की सूचना के बाद सीसीटीवी के माध्यम से अवलोकन कर तकनीकी अनुसंधान के क्रम में टेंपो की पहचान करते हुए घटना में संलिप्त टेंपो चालक समेत दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।