पटना ग्रामीण: जगदेव पथ पर हुए सड़क हादसे के मामले में चालक और शराब के नशे में रहे एक अन्य व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार
हवाईअड्डा थाना क्षेत्र के जगदेव पथ में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के क्रम में दो लोगों की मौत हो गई। शनिवार दोपहर 3:16 बजे मामले की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस ने इस बात के भी जानकारी दी है कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर गाड़ी को जप्त कर लिया गया है।