पटना ग्रामीण: 25 से 30 फिर से नीतीश का बैनर लेकर 1 अणे मार्ग स्थित सीएम आवास के बाहर रसोइयों का प्रदर्शन, मानदेय बढ़ाने की मांग
शनिवार की दोपहर 3:00 बजे एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास के बाहर रसोइया कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से मांग की उनकी मानदेय की राशि बढ़ाया जाए और उनकी सेवा को नियमित किया जाए। फिलहाल रसोइया कर्मियों को ₹1600 प्रति माह मानदेय मिल रहा है।