पटना ग्रामीण: सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
सुलतानगंज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी और पैसे नहीं देने पर हत्या की भी धमकी दी गई थी। मामले की जानकारी सुल्तानगंज थाने में 6 नवंबर 2023 को दी गई। वहीं शुक्रवार को मामले में आरोपी को पुलिस ने वैशाली से गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी शनिवार दोपहर 2:48 बजे सुलतानगंज थाना अध्यक्ष ने दी है।