पटना ग्रामीण: पटना में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान सीएम नीतीश कुमार छूने लगे पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के पैर
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में विकास करने के साथ-साथ अपने अजीबो ग़जीब कारनामे के लिए भी जाने जाते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक बार फिर से सभी को चौंका दिया। दरअसल पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के बड़े नेता रविशंकर प्रसाद के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। जहां शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे।