पटना ग्रामीण: पटना जू के पास सीएम नीतीश कुमार ने मॉडल ट्रैफिक पोस्ट का किया उद्घाटन, एक महिला पुलिसकर्मी बेहोश होकर गिरी
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पटना जू के गेट नंबर 2 के पास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे मॉडल ट्रैफिक पोस्ट का उद्घाटन किया। जिसकी कमान बिहार पुलिस की महिला पुलिसकर्मी संभालेंगी। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। लेकिन इस दौरान एक महिला पुलिसकर्मी बेहोश होकर गिर पड़ी।