पिंड्रा: सिंधौरा पुलिस ने नाबालिग को भगा ले जाने वाले अभियुक्त लक्की विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया
वाराणसी के सिंधोरा थाना क्षेत्र की पुलिस ने नाबालिक को भगा ले जाने वाले अभियुक्त लक्की विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि नाबालिक की दादी ने सिंधोरा पुलिस को एक शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करवाया था जिसमें उन्होंने घर से विद्यालय जाने के बाद नाबालिक के अपहरण होने की आशंका व्यक्त की गई थी। मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।