निम्बाहेड़ा: चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा कृषि उपज मंडी में 15 जून से 18 जून तक 4 दिन का रहेगा अवकाश
निंबाहेड़ा कृषि उपज मंडी मैं चार दिन का अवकाश रहेगा। निंबाहेड़ा कृषि उपज मंडी के मंडी सचिव संतोष कुमार मोदी ने बताया कि 15 जून शनिवार को महेश नवमी, 16 जून को रविवार, 17 जून सोमवार को ईद व 18 जून मंगलवार को बासी ईद होने से मंडी प्रांगण में कुल 04 दिवस का अवकाश रहेगा। किसान से विशेष अपील की है अपनी उपज मंडी में ना लाए। बुधवार 19 जून से मंडी निरंतर चलेगी।