निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा क्षेत्र में ओवरलोड विद्युत समस्या का होगा निराकरण, क्षेत्र वासियों ने विधायक श्री चंद कृपलानी का जताया आभार
220 केवी जीएसएस निम्बाहेड़ा से होने वाली विद्युत आपूर्ति में ओवर लोड के कारण होने समस्या के स्थायी समाधान के लिए पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के प्रयासों से 100 एमवीए ट्रांसफार्मर को अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर से बदला जा रहा है। इससे क्षेत्र में बार बार विद्युत आपूर्ति में होने वाले व्यवधान से क्षेत्रवासियों को निजात मिलेगी।