निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा एवं छोटीसादड़ी में 1282लाख रुपए के नवीन कार्यों की स्वीकृति हुई जारी विधायक श्री चंद कृपलानी ने की थी अनुशंसा
निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र की निम्बाहेड़ा एवं छोटीसादड़ी कृषि उपज मंडी यार्ड में नवीन कार्यों के लिए पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी की अनुशंसा एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर निदेशक कृषि विपणन विभाग, जयपुर द्वारा प्रस्तुत कार्य योजना को स्वीकृत करते हुए 1282 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की है।