निम्बाहेड़ा: नियोको सीमेंट फैक्ट्री के श्रमिकों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर दिया धरना की नारेबाजी
चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा उपखंड में आज नियोको सीमेंट फैक्ट्री के मजदूरों ने जमकर नारेबाजी करते हुए फैक्ट्री के बाहर गेट पर धरना दिया। श्रमिकों ने बताया कि फैक्टरी प्रशासन द्वारा 3 साल से श्रमिकों का वेतन नहीं बढ़ाया गया है। नाराज हुए श्रमिकों ने फैक्ट्री के गेट पर ही बैठकर हड़ताल शुरू कर दी। बाद में फैक्टरी प्रशासन द्वारा समजाइस के बाद में धरना खत्म किया।