निम्बाहेड़ा: जलीया चेक पोस्ट पर नाकेबंदी के दौरान डोडा चूरा के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वर्ष 2017 में कोतवाली निम्बाहेडा ने जलिया चैक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से जब्त 163 किलोग्राम डोडाचुरा के दर्ज मामले मे फरार चल रहे पांच हजार रूपये के ईनामी वांछित आरोपी को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने गिरफतार किया हैं। पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि सात वर्ष पूर्व एक मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।