बलौदा: पंतोरा चौकी पुलिस ने बुड़ना गांव से जुआ खेलने वाले एक जुआरी को किया गिरफ्तार, जुआ एक्ट के तहत की कार्रवाई
जांजगीर चांपा जिले की पंतोरा चौकी पुलिस ने बड़ना गांव से जुआ खेलने वाले एक जुआरी को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ जुआरियों के द्वारा जुआ खेला जा रहा हैं. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और जुआरी सुरेंद्र खैरवार के कब्जे 1 हजार 50 रूपये, 52 पत्ती ताश को बरामद किया है.