बलौदा: कोसमंदा गांव के समलेश्वरी चौक के पास संगीतमय भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का होगा आयोजन, निकाली जाएगी भव्य कलश यात्रा
जांजगीर चांपा जिले के बलौदा विकास खंड के कोसमंदा गांव के समलेश्वरी चौक के पास में संगीतमय भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा और भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी. इस आयोजन को लेकर मोहल्ले वासियों में उत्साह है। आपको बता दें कि कोसमंदा गांव के भगवान गिरी के द्वारा संगीतमय भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन कराया जाएगा. इसे लेकर लोगों में उत्साह है।