जांजगीर चांपा जिले के बलौदा विकास खंड के कोसमंदा गांव में 2 बाइक में टक्कर हो गई है. हादसे में एक बाइक में सवार दो लोगों को चोट आई है और दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. वहीं टक्कर मारने वाले दूसरा बाइक चालक मौके से फरार हो गया है. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है।