धौलपुर: RAC में डीआईजी श्वेता धनखड़ ने सुनीं जवानों की समस्याएं, एक दिवसीय दौरे पर धौलपुर आईं डीआईजी
पुलिस हेडक्वार्टर से डीआईजी श्वेता धनखड़ एक दिवसीय दौरे पर धौलपुर आईं। इस दौरान उन्होंने छठवीं बटालियन आरएसी धौलपुर का निरीक्षण किया। आरएसी का निरीक्षण करने के बाद डीआईजी ने संपर्क सभा आयोजित की, जिसमें जवानों की समस्याएं सुनी गईं। डीआईजी श्वेता धनखड़ ने बताया कि वार्षिक निरीक्षण के लिए उन्होंने धौलपुर पहुंचकर आरएसी का निरीक्षण किया।