धौलपुर: शनिवार को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा
इस्कॉन धौलपुर द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा का आयोजन शनिवार 13 जुलाई को किया जाएगा। इस्कॉन राजस्थान के रीजनल सेक्रेट्री ने बताया कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को दिव्य व भव्य एवं भक्तिमय तरीके से आयोजित किया जावेगा। रथ यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए राधा बिहारी मंदिर पर समाप्त होगी। जिसके बाद मंदिर पर 56 भोग तथा, महाप्रसादी वितरण होगी