गोह: मीरपुर के मरही धाम में भव्य छठ पूजा एवं भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजित, विधायक अमरेंद्र कुशवाहा भी हुए शामिल
Goh, Aurangabad | Nov 15, 2026 मीरपुर स्थित प्रसिद्ध मरही धाम में श्री छठ पूजा समिति के तत्वावधान में भव्य पूजा-अर्चना, भक्ति जागरण एवं झांकी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोह विधानसभा के विधायक अमरेंद्र कुशवाहा शामिल हुए। रविवार रात्रि 8:00 बजे धार्मिक गीतों और आकर्षक झांकियों ने कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया।