गोरखपुर: रामगढ़ताल पुलिस ने साधु का भेष बनाकर लोगों को ठगने वाले 4 आरोपियों को पाम पैराडाइस से किया गिरफ्तार
रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में 19 नवंबर को साधु का बेस बनाकर लोगों को लुभाने वादे करने के बाद उनके जेवरात ठगने और चोरी करने के आरोप में पारस उर्फ लाठौर, गहरी, मारकंडे नट परमिला उर्फ संतरा नाम के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें तीन पुरुष और एक महिला है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के जेवरात बरामद की है।