गोरखपुर: विश्व सीओपीडी दिवस के मौके पर डॉक्टरों ने बेतियाहाता से निकाली जागरूकता रैली
बुधवार को सीओपीडी दिवस के अवसर पर एक जन जागरूकता रैली चेस्ट फिजिशियन डॉक्टर नदीम अर्शद के नेतृत्व में बेतियाहाता से निकाली गई। डॉ नदीम अरशद ने बताया कि "अपने फेफड़ों के कार्य क्षमता को जाने" की थीम के साथ इस वर्ष सीओपीडी दिवस मनाया जा रहा है। क्रोनिक ऑबसट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) एक काम और उपचार योग्य बीमारी है।