गोरखपुर: जिले की तहसीलों को भू उपयोग परिवर्तन के लिए जीडीए से लेना होगा NOC
गोरखपुर महायोजना 2031 में गोरखपुर विकास प्राधिकरण के विस्तारित क्षेत्र में कृषि भूमि में हो रहे आवासीय और व्यावसायिक निर्माण को लेकर शासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। शासन ने तहसील से कृषि भूमि के भू-उपयोग बदलने के आवेदनों पर प्राधिकरण से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेना अनिवार्य कर दिया है। यानी जब तक इन क्षेत्रों का मास्टर प्लान नहीं तैयार हो जाता।