गोरखपुर: गोरखनाथ थाना क्षेत्र के विकास नगर विस्तार में चोरों ने घर के बाहर से बोलेरो कार चुराई
विकास नगर विस्तार में रहने वाले धर्मेंद्र कुमार की बोलेरो कार उनके घर के बाहर से मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। बोलेरो को धक्का देकर कर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस उनकी शिनाख्त में लगी हुई है।