गोरखपुर: शाहपुर थाना क्षेत्र के डेरी कॉलोनी में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने की लाखों की चोरी
शाहपुर के रेलवे डेयरी कॉलोनी में चोरों ने एक रेल कर्मी के घर का ताला तोड़कर घर में रखा लाखों का जेवर, सोने, चांदी के सामान के साथ नगद और टीवी उठा ले गए। चोरों ने उस दिन घरों को निशाना बनाया जब जब रेल कर्मी उमा शंकर पांडेय अपने बेटे वेद प्रकाश के वरक्षा के लिए अपने पैतृक गांव ग्राम सरया पो० रुद्रपुर थाना मदनपुर जिला देवरिया गए हुए थे।