प्रेस विज्ञप्ति
---------------------------------
जिला पदाधिकारी महोदया के निर्देश के आलोक में आज दिनांक 11/10/2026 को अनुमंडल पदाधिकारी बिहारशरीफ एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिहारशरीफ 1 के द्वारा संयुक्त रूप से दुर्गा पूजा 2026 के अवसर पर बिहार शरीफ शहरी क्षेत्र अंतर्गत भैंसासुर, पुलपर, सालुगंज, मोहद्दीनगर,बड़ी पहाड़ी,गढ़पर, सोहडीह, खासगंज तैयार किये जा रहे पूजा पंडाल का निरीक्षण किया गया।*
निरीक्षण के क्रम में संबंधित पूजा समिति के संचालकों को निर्देश दिया गया कि पूजा पंडाल में आने वाले लोगों के प्रवेश एवं निकास द्वार अलग-अलग करेंगे।
साथ ही पंडाल में विद्युत सुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा हेतु आवश्यक तैयारी करने हेतु भी निर्देशित किया गया ।
समिति के संचालकों को पूजा पंडाल में हमेशा अपने सहयोगी/वॉलेंटियर रहेगे । साथ ही CCTV camera भी लगायेंगे।
निरीक्षण के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, बिहार शरीफ,अंचल अधिकारी बिहार शरीफ, संबंधित थाना अध्यक्ष, अग्निशमन अधिकारी, विद्युत अभियंता भी उपस्थित रहे थे।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Press Information Bureau - PIB, Government of India
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Police
Nalanda, Bihar | Oct 11, 2026