सुसनेर: सुसनेर में पुलिस ने धार्मिक स्थलों से उतरवाये लाउड स्पीकर, भोपाल में कानून व्यवस्था की बैठक में सीएम ने दिए थे निर्देश
मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव खत्म होते ही एक बार फिर से CM डॉ मोहन यादव ने धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर उतारने को लेकर आदेश दिए हैं। जिसका असर सुसनेर में भी देखने को मिला है। पुलिस प्रशासन ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकरो को उतरवाया है। आपको बता दे कि पूर्व में भी इसके पालन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लाउड स्पीकर को हटाया था। लेकिन बाद में कार्रवाई थम गई थी।