चौंडा माता का आशीर्वाद क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाए : अनिल ढकोग
हिमाचल 84 टीवी गरोला।
मणिमहेश कैलाश की गोद में बसे प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध सुलाखर गांव में हर वर्ष की भांति आयोजित मां चौंडा माता जातर मेले के समापन समारोह में भाजपा कार्यसमिति सदस्य, खनी वार्ड के पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं युवा नेता अनिल ढकोग ने शिरकत की।
इस अवसर पर भरमौर ब्लॉक पंचायत समिति के उपाध्यक्ष जय शंकर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। अनिल ढकोग ने समस्त क्षेत्रवासियों को चौंडा माता जातर मेले की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि मां चौंडा माता का आशीर्वाद सदैव क्षेत्रवासियों पर बना रहे और क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली आए, यही उनकी कामना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के पारंपरिक मेले हमारी समृद्ध संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। इनके आयोजन से क्षेत्र की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।
अनिल ढकोग ने मेले के सफल आयोजन के लिए समस्त आयोजन समिति को बधाई दी। उन्होंने विशेष रूप से सुलाखर गांव के समस्त ग्रामवासियों द्वारा दिए गए अभूतपूर्व स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों का यह स्नेह और विश्वास उनके लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने मां चौंडा माता से समस्त क्षेत्रवासियों के सुखी, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना की।