रोहतास: समहुता में 33 केवी तार से युवक की मौत, पीड़ित परिवार को मिला ₹4 लाख मुआवजा
Rohtas, Rohtas | Feb 18, 2026 समहुता में 33केवी तार से युवक की मौत, पीड़ित परिवार को मिला चार लाख मुआवजा रोहतास थाना क्षेत्र के समहुता गांव में 33केवी हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से 23 वर्षीय कृष्णा राम, पिता लालमुनी राम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद भीम आर्मी रोहतास ने मुआवजे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया।