टीकमगढ़: पठा गाव में मां-बेटी के साथ की गई मारपीट, घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी
पठा गाव में माँ बेटी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है।बताया गया कि महिला अपनी बेटी के साथ अपने गाव से बेटी के गाव पठा नाती को लेने गई थी।महिला ने जब अपने दामाद से नाती को ले जाने के लिए कहा,तब उसके दामाद ने महिला के साथ गाली गलौच कर मारपीट कर दी।इस दौरान महिला की बेटी के साथ भी मारपीट की गई।घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।महिला की बेटी को मामूली चोटे आई है।