टीकमगढ़: टीकमगढ़ जिला पंचायत के सभाकक्ष में केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने लगाई जन चौपाल,अधिकारियों के साथ सुनी समस्याएं
केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने आज टीकमगढ़ जिला पंचायत सभाकक्ष में जन चौपाल लगाई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इसमें ज्यादातर मामले जमीनों के नामांतरण, सीमांकन और राजस्व विभाग से जुड़े हैं। मंत्री की जन चौपाल में एसपी रोहित काशवानी, जिला पंचायत सीईओ सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।