टीकमगढ़: आरटीओ ऑफिस के पास कार की वर्कशॉप में अचानक लगी आग, काफी देर के बाद फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग
टीकमगढ़ छतरपुर रोड स्थित आरटीओ ऑफिस के पास स्थित हिंदुस्तान मोटर के नाम से कार की वर्कशॉप में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज फैली कि अंदर लपटे उठने लगी। इस दौरान कार वर्कशॉप के कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की,लेकिन आग नहीं बुझ सकी। इसके बाद घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। और काफी देर के बाद आग पर काबू पाया गया।